Fuel Price: देश में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने की आशंका, जानें आज के दाम

Fuel Price: देश में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने की आशंका, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉकडाउन के दूसरे फेज में कई क्षेत्रों में राहत मिलने के बावजूद सड़कों पर सन्नाटा दिखाइ दे रहा है। लोग घरों में हैं और वाहन बंद हैं, इसका असर ना सिर्फ पेट्रोल- डीजल बल्कि कच्चे तेल बाजार पर भी पड़ा है। कच्चे तेल की मांग बहुत ज्यादा घटी है, जिसका बड़ा कारण तमाम देशों के पास स्टोरेज की जगह का न होना है। ऐसे में इसकी कीमत घटी है। 

हालात यह हैं कि देश के तमाम शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, बीते बुधवार को मुंबई में दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन अन्य शहरों में दाम में कोई फर्क नहीं देखा गया था। बात करें आज (बुधवार, 29 अप्रैल) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। 

विजय माल्या, मेहुल चोकसी की कंपनियों ने बैंकों का 68,600 करोड़ रुपये का चूना लगाया

जानकारों का मानना है कि सरकार एक बार फिर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है। हालांकि इस बार एक्साइज बढ़ने से दाम बढ़ने की गुंजाइश नहीं दिख रही। फिलहाल जानते हैं आज की कीमत...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.31 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 73.30 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में इसकी कीमत 62.29 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में डीजल 66.21 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 65.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 65.71 रुपए चुकाना होंगे।

Air India के लिए बोली की समय सीमा फिर दो महीने बढ़ी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   29 April 2020 3:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story