RIL AGM: मुकेश अंबानी बोले- भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा Jio, Google के साथ मिलाया हाथ

RIL AGM: मुकेश अंबानी बोले- भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा Jio, Google के साथ मिलाया हाथ
हाईलाइट
  • अब तक जियो फाइबर 10 लाख घरों तक पहुंच चुका है
  • गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सा खरीदेगी
  • वर्ल्ड क्लास 5G सॉल्यूशन के साथ Jio तैयार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं एजीएम (RIL 43rd AGM 2020) बुधवार को हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कई ऐलान किए। उन्होंने बताया किअगले साल तक 5जी तकनीक लॉन्च की जा सकती है। मुकेश अंबानी ने बताया कि गूगल और जियो साथ मिलकर एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे, जो एंट्री लेवल के 4G/5G स्मार्टफोन के लिए होगा। अंबानी ने यह भी बताया कि गूगल ने जियो के प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

बता दें कि RIL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब लोग इस इवेंट में ऑनलाइन शामिल हुए। शेयरहोल्डर्स JioMeet वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के जरिए इसका हिस्सा बने। यह इवेंट कंपनी की आधिकारिक वेसाइट और Youtube (यूट्यूब) पर स्ट्रीम किया गया। इसके अलावा, कंपनी के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल Flame of Truth और आधिकारिक Facebook (फेसबुक) चैनल पर भी कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट किया गया। 

जियो मार्ट को वॉट्सऐप की तकनीक के साथ पेश किया जाएगा
मुकेश अंबानी ने कहा कि, जियो मार्ट को वॉट्सऐप की तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। इससे भारत के लाखों छोटे दुकानदारों के व्यापार को जोड़ा जाएगा। वहीं JioMart पेश करते हुए ईशा अंबानी ने कहा कि, इस तकनीक से वर्तमान किराना दुकानों को 48 घंटों के अंदर सेल्फ स्टोर में तब्दील हो जाएगा। इसे कस्टमर एक्सपीरियंस भी पूरी तरह बदल जाएगा। ईशा के अनुसार, जियो मार्ट से किराना स्टोर्स को न केवल बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि कमाई भी बढ़ेगी। इस बीच JioMeet की जानकारी देते हुए ईशा अंबानी ने कहा कि, यह एक सस्ता और बेहद सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है। इस एप को असल जिंदगी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

मुकेश अंबानी बने दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति, गूगल और टेस्ला के संस्थापकों को पछाड़ा

नए जियो टीवी प्लस का डिमॉन्स्ट्रेशनस, जियो ग्लास भी पेश
इस इवेंट के दौरान नए Jio TV+ को लेकर भी ऐलान किया गया है। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने नए जियो टीवी प्लस का डिमॉन्स्ट्रेशन दिया। उन्होंने बताया कि, नए  Jio TV+ में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार जैसे तमाम OTT चैनल होंगे। Jio TV+ के साथ ही आप सिर्फ एक क्लिक में किसी भी OTT पर कुछ भी देख सकते हैं। इसमें लॉगइन के लिए अलग-अलग आईडी पासवर्ड की जरूरत नहीं है। इसके अलावा यह वॉयस सर्च से भी लैस होगा। इस इवेंट में जियो ग्लास भी पेश किया है। जिसमें मिक्स रियल्टी से जुड़ी सर्विसेज मिलेंगी।  यह सिंगल केबल से कनेक्ट होगा और इसमें 25 ऐप्स होंगे। इससे एआर तकनीक वाली वीडियो मीटिंग में मदद करेगी। इस​ डिवाइस का वजन महज 75 ग्राम है।

Fuel Price: डीजल की कीमत में फिर हुई बढ़ोतरी, जानें क्या है आज का दाम

जियो भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा
अंबानी ने फ्यूचर प्लान की जानकारी देते हुए कहा कि गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सा 33737  करोड़ रुपए में खरीदेगी। आगे कहा कि, जियो ने 5G सॉल्यूनशन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब तक जियो फाइबर 10 लाख घरों तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में 5G सॉल्यूनशन को एक्सपोर्ट करेंगे। जियो भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो आने वाले तीन सालों में आधा अरब मोबाइल कस्टमर जोड़ेगा। स्‍पेक्‍ट्रम की उपलब्‍धता के साथ ही इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। अंबानी के अनुसार फील्ड में इस्तेमाल के लिए अगले साल तक यह तकनीक तैयार की जा सकती है।

Created On :   15 July 2020 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story