सेंसेक्स 60 हजार के पार बंद हुआ, निफ्टी में भी तेजी

Sensex closed above 60 thousand, Nifty also rose
सेंसेक्स 60 हजार के पार बंद हुआ, निफ्टी में भी तेजी
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 60 हजार के पार बंद हुआ, निफ्टी में भी तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (11 अक्टूबर, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 76.72 अंकों की तेजी के साथ 60,135.78 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.75 अंक की बढ़त के साथ 17,945.95 के स्तर पर बंद हुआ।

10 दिन में 2.80 रुपए महंगा किया पेट्रोल, 65 पैसे कम करने में लगाए थे 50 दिन

आज मारुति, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज आईटी के अलावा सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल और बैंक और बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बता दें कि, सुबह बाजार (11 अक्टूबर, सोमवार) गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 100.25 अंक की गिरावट के साथ 59958.81 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 23.20 अंकों की गिरावट के साथ 17872 के स्तर पर खुला।

एअर इंडिया की घर वापसी पर सरकार ने लगाई मुहर, अब रतन टाटा संभालेंगे कमान

वहीं बीते सत्र (08 अक्टूबर, शुक्रवार) में बाजार मजबूती के साथ खुला था और शाम को भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही जबरदस्त तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 381.23 अंकों  की तेजी के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 104.85 अंक की बढ़त के साथ 17,895.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   11 Oct 2021 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story