Share market: सेंसेक्स 261 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,205 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 261 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,205 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 261.84 अंक या 0.83% नीचे गिरकर 31453.51 पर, जबकि निफ्टी 87.90 अंक या 0.95% की गिरावट के साथ 9205.60 पर बंद हुआ। लगभग 858 शेयरों में तेजी, 1504 शेयरों में गिरावट आई है और 186 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी में एसबीआई, बजाज फाइनेंस, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि एमएंडएम, पावर ग्रिड कॉर्प, ओएनजीसी, जी एंटरटेनमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी के साथ कारोबार हुआ। वहीं एनर्जी और इंफ्रा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

सोमवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था
इससे पहले सोमवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स -2002.27 अंक या -5.94% नीचे गिरकर 31715.35 पर और निफ्टी -566.4 अंक या -5.74% की गिरावट के साथ 9293.50 पर बंद हुआ था। 

Created On :   5 May 2020 4:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story