Share market: सेंसेक्स 25 अंक लुढ़का, निफ्टी 9136 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 25 अंक लुढ़का, निफ्टी 9136 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवें व आखिरी दिन शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 25.16 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 31097.73 पर, जबकि निफ्टी 5.90 अंक या 0.06% की गिरावट के साथ 9136.85 पर बंद हुआ है। लगभग 1068 शेयरों में तेजी, 1208 शेयरों में गिरावट आई और 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एम एंड एम, ज़ी ईएनटी, एक्सिस बैंक, यूपीएल और भारती इंफ्राटेल में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि वेदांता, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, बैंक, आईटी, फार्मा में गिरावट देखने को मिली। जबकि मेटल, एनर्जी और इंफ्रा में खरीदारी देखने को मिली।

गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 885.72 अंकों या 2.77% की गिरावट के साथ 31122.89 पर और निफ्टी 240.80 अंकों या 2.57% की गिरावट के साथ 9142.75 पर बंद हुआ।

Created On :   15 May 2020 4:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story