Share market: सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,090 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,090 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को तेजी रही। सेंसेक्स 700.13 अंक या 2.09% बढ़कर 34208.05 पर और निफ्टी 210.55 अंक या 2.13% की बढ़त के साथ 10091.70 पर बंद हुआ है। लगभग 1867 शेयरों में तेजी, 706 शेयरों में गिरावट आई है और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, ज़ी एंटरटेनमेंट, बजाज फाइनेंस और वेदांता के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि एशियन पेंट्स, एचयूएल, टीसीएस, बजाज ऑटो और भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी बैंक में 3.7 प्रतिशत की बढ़त रही। मेटल इंडेक्स 3 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 2 प्रतिशत बढ़ा है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 प्रतिशत की तेजी आई है।

बुधवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बुधवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 97.30 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 33507.92 पर और निफ्टी 32.85 अंक या 0.33% नीचे गिरकर 9881.15 पर बंद हुआ था। 

Created On :   18 Jun 2020 4:04 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story