Share market: सेंसेक्स 670 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,895 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 670 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,895 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज गिरावट रही। सेंसेक्स 667.29 अंकों या 1.77% की गिरावट के साथ 36,939.60 पर और निफ्टी 181.90 अंकों या 1.64% की गिरावट के साथ 10891.60 पर बंद हुआ। लगभग 1409 शेयरों में तेजी, 1213 शेयरों में गिरावट आई है और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यूपीएल, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ, कोटक महिंद्रा बैंक और आईओसी में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जबकि टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील, बीपीसीएल और आयशर मोटर्स में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरकर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के पांचवें व आखिरी दिन शुक्रवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 129.18 अंकों या 0.34% की गिरावट के साथ 37606.89 पर और निफ्टी 28.70 अंकों या 0.26% की गिरावट के साथ 11073.50 पर बंद हुआ था। 

Created On :   3 Aug 2020 4:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story