लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 230.22 और निफ्टी 57.70 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market
लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 230.22 और निफ्टी 57.70 अंक लुढ़का
लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 230.22 और निफ्टी 57.70 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 230.22 अंकों की गिरावट के साथ 37558.91 पर और निफ्टी (NIFTY) 57.70 अंकों की गिरावट के साथ 11301.80 पर बंद हुआ। लगभग 1074 शेयरों में तेजी, 1370 शेयरों में गिरावट देखी गई और 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट रही, जबकि ज़ी एंटरटेनमेंट, यस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और हीरो मोटोकॉर्प शेयरों में तेजी रही। सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी और एफएमसीजी को छोड़कर मेटल, इंफ्रा, एनर्जी, फार्मा, बैंक सभी में गिरावट दर्ज की गई है। 

तीसरे दिन भी शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 487.50 अंकों की गिरावट के साथ 37789.13 पर और निफ्टी (NIFTY) 138.40 अंकों की गिरावट के साथ 11359.50 पर बंद हुआ था। लगभग 685 शेयरों में तेजी, 1778 शेयरों में गिरावट और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन और लगातार 7वें दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। 

 

Created On :   9 May 2019 4:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story