बंद हो सकती है टाटा डोकोमो टेलीकॉम कंपनी

tata groups telecom venture tata docomo will shut down soon
बंद हो सकती है टाटा डोकोमो टेलीकॉम कंपनी
बंद हो सकती है टाटा डोकोमो टेलीकॉम कंपनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा समूह अपने टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज को जल्द ही बंद कर सकती है। खबर है कि टाटा ग्रुप ने भारत सरकार को इस बात की जानकारी भी दे दी है। इसमें ग्रुप की तरफ से कहा गया कि वह टाटा टेलीसर्विसेज (टाटा डोकोमो) को बंद करने जा रही है। कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि टेलिकॉम सर्विसेज को बंद करने की तैयारी शुरु हो चुकी है। संभव है कि अगले हफ्ते में वह टाटा डोकोमो की स्थायी सेवा बंद कर दे।

घाटे की वजह से लिया फैसला
मीडिया सूत्रों की मानें तो टाटा टेलीसर्विसेज लंबे समय से घाटे में चल रही है। टाटा ग्रुप ने इसे बेचने का भी प्लान बनाया था, लेकिन इसमें  भी कंपनी को नाकामी मिली। जिसके चलते कंपनी के चैयरमैन एन. चंद्रशेखरन इसे बंद करने का मन बना चुके हैं।

34000 करोड़ का है कर्ज
जानकारी हैं कि टाटा ग्रुप के इस वेंचर पर 34,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। साथ ही कर्ज देने वाली संस्थाएं भी कर्ज वापसी के लिए ग्रुप पर दबाव बना रही हैं जिसके चलते इसे बेचने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि टाटा समूह के 149 सालों के इतिहास में बंद होनी वाली यह पहली कंपनी होगी। इससे पहले ग्रुप की किसी भी कंपनी पर इस तरह का संकट नहीं आया था।

4.5 करोड़ लोगों के पास है कंपनी का नंबर
टाटा डोकोमो के पास इस वक्त देश के करीब 4.5 करोड़ लोगों का सब्सक्रिप्शन है। वहीं इस वक्त भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में इस कंपनी की 4 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। बता दें कंपनी कर्जदारों को पैसा चुकाने के लिए अपने स्पेक्ट्रम भी बेंच सकती है। इससे उसे कर्ज चुकाने में राहत मिल सकती है।

डोकोमो जापान पीछे हटा
कंपनी के बंद होने के पीछे टाटा टेलीसर्विसेज की जापानी साझेदार कंपनी डोकोमो ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। जिसके चलते कंपनी और लड़खड़ा गई है। बता दें कि टाटा टेलीसर्विसेज में जापानी डोकोमो कंपनी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

यूजर्स पर नहीं पढ़ेगा फर्क
डोकोमो जल्द ही बंद होने वाली है। इस बात से कंपनी के यूजर्स और उपभोक्ताओं के सिर पर चिंता की लकीरें आ गई है। पर कंपनी ने साफ कर दिया है कि डोकोमो के बंद होने से सब्सक्राइबर्स को किसी तरह की परेशानी से सामना नहीं करना पड़ेगा। उनको पहले की तरह ही कंपनी की सेवाएं मिलती रहेगी।

Created On :   7 Oct 2017 4:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story