हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार हादसे में 6 लोगों के निधन का दुख व्यक्त किया
By - दैनिक भास्कर हिन्दी (Dainik Bhaskar Hindi) |2025-08-08 03:40:17.0
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार के खाई में गिरने के हादसे पर दुख जताया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चंबा जिला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।"
Created On :   2025-08-08 03:40:17.0
Next Story