Shahdol News: शहडोल नगर मंडल अध्यक्ष के दावेदार ऋतुराज ने नाम वापस लेने की बात सोशल मीडिया में कही
By - दैनिक भास्कर हिन्दी (Dainik Bhaskar Hindi) |2024-12-16 13:20:40.0
भाजपा संगठन चुनाव में शहडोल नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे वैश्य समाज व्यापारी वर्ग के वरिष्ठ पदाधिकारी व भाजपा नगर कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज गुप्ता ने नाम वापस लेने की बात सोशल मीडिया में पोस्ट जारी कर बताई। इसमें यह भी बताया कि भाजपा में कोई ताकतवर लिंक नहीं है। इसलिए शहडोल नगर मंडल अध्यक्ष पद से दावेदारी वापस लेता हूं।
Created On :   2024-12-16 13:20:40.0
Next Story