ग्राम जिजगांव में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

ग्राम जिजगांव में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

डिजिटल डेस्क, अमानगंज नि.प्र.। प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमानगंज के अध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत के तत्वाधान में पंचायती राज एवं सूचना क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक कार्यक्रम ग्राम जिजगांव में रखा गया। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम के संयोजक कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस अमानगंज जवाहर पटेल रहे। इस दौरान सौरभ दुबे जिला प्रवक्ता एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष अमानगंज, पुरूषोत्तम पिडहा जिला महामंत्री, हक्कुन दहायत पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमानगंज, अरविंद पचौरी जिला महामंत्री, धूराम चौधरी जिला महामंत्री, रविन्द्र पाण्डेय, रमेश पाठक, रामलाल पटेल, राकेश प्यासी, संदीप तिवारी, राम जीवन त्रिपाठी उपसरपंच जिजगांव, रविन्द्र चौबे, मनोज तिवारी, सीताराम मिश्रा, भुवन त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, पवन पटेल, बृजेश तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, दरबरिया चौधरी, निर्भय चौधरी, रमपतिया चौधरी, छुट्टु उरमालिया, सिब्बू पटेल पंच सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Created On :   22 May 2023 7:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story