Amravati News: क्रेडिट स्कोर सुधारने के नाम पर महिला से 8.14 लाख की ठगी

क्रेडिट स्कोर सुधारने के नाम पर महिला से 8.14 लाख की ठगी
  • साइबर सेल में अज्ञात ऑनलाइन ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज
  • वर्क फ्रॉम होम की लिंक भेजकर लुभाया

Amravati News घर बैठे काम करने का लालच देकर सायबर ठगों ने एक महिला से 8 लाख 14 हजार 933 रुपए की ठगी की। यह मामला गाडगेनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर परिसर के सहजानंद नगर में सामने आया। ठगों ने क्रेडिट स्कोर सुधारने के नाम पर महिला से रकम ऐंठी। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय पीड़िता पढ़ी-लिखी होने के कारण घर से ऑनलाइन काम की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 3 अगस्त 2025 को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर द रॉयल मिंट नामक कंपनी की वर्क फ्रॉम होम लिंक आई।

महिला ने लिंक खोलकर ऐप को डाउनलोड किया और ठगों के कहने पर अपनी बैंक डिटेल्स, आधार कार्ड व पैन कार्ड अपलोड कर अकाउंट सक्रिय किया। शुरू में उसे रोजाना छोटे टास्क दिए गए, जिसमें काम पूरा करने पर पैसे भी मिल रहे थे। इससे महिला का भरोसा पूरी तरह बन गया। कुछ दिनों बाद ठगों ने फोन कर कहा कि उसका क्रेडिट स्कोर खराब है, जिसके चलते अकाउंट बंद किया जा रहा है।

भरोसा दिलाते हुए उन्होंने स्कोर बढ़ाने के लिए 6 पॉइंट सुधार की मांग की और प्रति पॉइंट 2 लाख के हिसाब से कुल 12 लाख रुपए देने को कहा। महिला ने 29 सितंबर तक ठगों के बताए बैंक खातों में 8 लाख 14 हजार 933 रुपए जमा कर दिए। पैसे भेजने के बाद न ऐप खुला और न ही फोन नंबर चालू मिले। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते से राशि ट्रांसफर होने के प्रमाण मिलने के बाद पुलिस ने 10 नवंबर की रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस तकनीकी जांच शुरू की है।


Created On :   12 Nov 2025 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story