Nagpur News: महिला सुरक्षा के लिए अमरावती के राम ने बनाया स्मार्ट उपकरण

महिला सुरक्षा के लिए अमरावती के राम ने बनाया स्मार्ट उपकरण
आपात स्थिति में तुरंत लोकेशन भेजेगा डिवाइस

Amravati News महिला सुरक्षा के लिए तैयार किए गए अभिनव तकनीकी उपकरण के कारण संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय के छात्र राम अशोकराव रोडे ने डिपेक्स 2026 प्रतियोगिता में सेफ्टी थीम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता एमआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, छत्रपति शंभाजी नगर में आयोजित की गई थी।

राम रोडे ने इस प्रतियोगिता में जीपीएस और जीएसएम तकनीक पर आधारित महिला सुरक्षा उपकरण तैयार किया। यह उपकरण आपात स्थिति में उपयोगकर्ता की लोकेशन तुरंत परिवार के सदस्यों या पुलिस तक भेजने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें आत्मरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक शॉक फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे संकट की स्थिति में महिला खुद की सुरक्षा कर सकती है।

तकनीक को तैयार करने में विश्वविद्यालय के इन्क्युबेशन सेंटर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सेंटर प्रमुख प्रा. स्वाति शेरेकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद यादव तथा अमोल हिरुलकर ने तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने में इन्क्युबेशन सेंटर की भूमिका की भी सराहना की गई।


Created On :   12 March 2026 2:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story