- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- औरंगाबाद
- /
- सूर्य रश्मियों से जगमगा उठा भगवान...
किरणोत्सव: सूर्य रश्मियों से जगमगा उठा भगवान बुद्ध का मुखमंडल, एलोरा की गुफाओं में दिखा स्थापत्य और खगोल विज्ञान का अद्भुत संगम

Sambhaji Nagar News. विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं में बुधवार को एक अद्भुत और आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला। गुफा क्रमांक 10 (चैत्यगृह) में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर जैसे ही सूर्य की किरणें सीधे उनके मुखमंडल पर पड़ीं, पूरा गर्भगृह दिव्य आभा से आलोकित हो उठा। वास्तुकला, स्थापत्य कला और खगोल विज्ञान के इस अनोखे संगम को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां पहुंचे।
अंधेरी गुफा में फैला दिव्य प्रकाश
एलोरा में कुल 34 गुफाएं हैं, जिनमें 12 बौद्ध गुफाएं शामिल हैं। गुफा क्रमांक 10 एक चैत्य (प्रार्थना स्थल) है, जहां हर वर्ष 10 और 11 मार्च को यह अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।बुधवार दोपहर लगभग 4 बजकर 10 मिनट पर सूर्य की किरणें गुफा के ऊपरी भाग में बने ‘गवाक्ष’ (झरोखे) से होकर सीधे गर्भगृह में प्रवेश कर गईं। उत्तरायण की ओर बढ़ते सूर्य की रश्मियों ने कुछ ही क्षणों में अंधेरी गुफा को प्रकाश से भर दिया और भगवान बुद्ध की प्रतिमा तेजोमय हो उठी। इस अलौकिक क्षण को कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया।
5–6 दिनों तक जारी रहेगा दृश्य
विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य की विशेष स्थिति के कारण आने वाले 5 से 6 दिनों तक यह किरणोत्सव देखा जा सकेगा। मंगलवार को गुफाएं बंद रहने के कारण बुधवार को यहां पर्यटकों की विशेष भीड़ उमड़ पड़ी।
Created On :   12 March 2026 5:27 PM IST
