- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- भगवां पुलिस ने 3 साल पुराने मारपीट...
बड़ामलहरा न्यूज: भगवां पुलिस ने 3 साल पुराने मारपीट एवं एससी एसटी के वारंटी को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ एससी एसटी और मारपीट के मामले में 3 साल से फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार वारंटी बड़ा मलहरा पुलिस अनु विभाग के भगवां थाना इलाके का बताया गया है।
एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान के तहत थाना भगवां अंतर्गत 3 वर्ष पुराने मारपीट एवं एससी एसटी के प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त मारपीट एवं एससी एसटी के प्रकरण के फरार वारंटी सज्जन लोधी पिता सूका लोधी निवासी ग्राम अगरौठा, थाना भगवां को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भगवां टीआई श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक सत्यनारायण चाचौंदिया, सत्येंद्र कुमार व टीम की भूमिका रही है।
Created On :   9 Sept 2026 4:02 PM IST












