- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बल्लारपुर
- /
- बल्लारशाह स्टेशन पर खाद्य वस्तुओं...
New Delhi News: बल्लारशाह स्टेशन पर खाद्य वस्तुओं की ज्यादा कीमत वसूलने का मामला, 35 हजार का लगा जुर्माना

- रेलवे ने लाइसेंस धारक पर 35,500 रुपए का लगाया जुर्माना
- खाद्य वस्तुओं की ज्यादा कीमत वसूलने का मामला
- बल्लारशाह स्टेशन का मामला
New Delhi News. केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के बल्लारशाह स्टेशन पर तय मूल्य से अधिक कीमत पर खाद्य वस्तुएं बेचने के 4 मामलों में दोषी लाइसेंसधारकों पर 35,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर के पूछे गए लिखित सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि भारतीय रेल का निरंतर प्रयास है कि यात्रियों को स्टेशनों पर अनुमोदित दर सूची के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाला और स्वास्थ्यकर भोजन उपलब्ध कराया जाए। खानपान संबंधी शिकायतों के मामले में जुर्माना लगाने, अनुशासनात्मक कार्रवाई, परामर्श, चेतावनी आदि सहित त्वरित और उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।
वैष्णव ने कहा कि स्टेशनों पर बिकने वाली सभी वस्तुएं भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित हैं। अधिक कीमत न वसूले जाने के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित और आकस्मिक निरीक्षण किए जाते हैं
Created On :   30 July 2025 7:47 PM IST