- Home
 - /
 - राज्य
 - /
 - महाराष्ट्र
 - /
 - बीड
 - /
 - सेल्फी निकालते समय अनियंत्रित बाइक...
 
एक्सीडेंट: सेल्फी निकालते समय अनियंत्रित बाइक महामार्ग के डिवाइडर पर जा टकराई, 1 की मौत, 1 घायल

- रील के लिए पागलपन पड़ा भारी
 - जालना से तुलजापुर की ओर बाइक से जा रहे थे दोनों
 - चलती बाइक से रील बनाते समय दर्दनाक हादसा
 
डिजिटल डेस्क, बीड। जालना से तुलजापुर की ओर बाइक पर सवार दो मित्रों को चलती बाइक पर रील बनाना महंगा पड़ा। बाइक पर सेल्फी निकालते समय अचानक अनियंत्रित बाइक महामार्ग के डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होने से अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध कलकुंबे (25) व मधु शेलके (30) (दोनों निवासी गणेनपुर जालना) दोनों मित्र बाइक नंबर ( एम एच,21 एम 1154 )बीड महामार्ग पर से तुलजापुर पुर की ओर जाते वक्त बीड बायपास परिसर में बाइक पर से सेल्फी निकालते समय अचानक अनियंत्रित बाइक महामार्ग पर के डिवाइडर पर जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार अनिरुद्ध कलकुंबे की मौके पर ही मौत हुई।मधु शेलके गंभीर रूप से घायल हुआ।
कुछ लोगों ने महामार्ग के पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंचे पंचनामा कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया वहां पर उपचार जारी।शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले किया।आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   6 July 2024 7:16 PM IST













