लोकसभा चुनाव: बीड़ से ओबीसी कार्ड खेल चुकी बीजेपी के खिलाफ मराठा कार्ड खेल सकती है एनसीपी

बीड़ से ओबीसी कार्ड खेल चुकी बीजेपी के खिलाफ मराठा कार्ड खेल सकती है एनसीपी
  • लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र से उम्मीदवारों की पहली सूची
  • पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बनाया गया
  • पार्टी से नाराजगी हुई दूर

डिजिटल डेस्क, सुनील चौरे, बीड। बीड़ से ओबीसी कार्ड खेल चुकी बीजेपी के खिलाफ एनसीपी मराठा कार्ड खेल सकती है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र से उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। कुछ मौजूदा सांसदों के पता कट कर दिया गया हैं, जिनमें बीड सांसद प्रीतम मुंडे भी शामिल हैं। प्रीतम मुंडे की बड़ी बहन और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि इस सीट से पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बनाया जाएगा। इसके चलते दैनिक भास्कर ने 6 मार्च को खबर प्रकाशित की थी। जिले की राजनीति में मुंडे परिवार की बड़ी पकड़ है। पंकजा की तरह, प्रीतम मुंडे भी पिछले 10 वर्षों से जिले की राजनीति में सक्रिय है।

पंकजा मुंडे के विरोध में मराठा उम्मीदवार खड़ा कर सकती है राकांपा

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटील ने मराठा समुदाय को एकजुट कर दिया है। इसके चलते राकापां शरद पवार गुट की ओर से पंकजा मुंडे के खिलाफ मराठा उम्मीदवार खड़ा करने की संभावना जताई गई है। इसका खुलासा आने वाले कुछ दिनों में हो जाएगा।

क्या दूर हो गई पंकजा मुंडे की नाराजगी?

2019 के विधानसभा चुनाव में पंकजा मुंडे को परली विधानसभा क्षेत्र से धनंजय मुंडे ने हराया था। इसके बाद से लगातार आरोप लग रहे थे कि पंकजा मुंडे को पार्टी से बाहर किया जा रहा है। हर विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव में पंकजा के नाम की चर्चा होती थी। हालांकि, उन्हें कोई नामांकन नहीं मिला था। अक्सर पंकजा मुंडे बैठकों में अपनी नाराजगी जाहिर करती थीं।

तीसरी बार आम चुनाव में वर्तमान सांसद रामदास तड़स पर भरोसा

उधर वर्धा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा आलाकमान ने तीसरी बार आम चुनाव में वर्तमान सांसद रामदास तड़स पर भरोसा कर जताकर उम्मीदवारी दी है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से आज शाम को लाेकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित हुई। दूसरी सूची में महाराष्ट्र के 48 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। इस दूसरी सूची में वर्धा लोकसभा क्षेत्र से रामदास तड़स की दावेदारी पक्की हो गई है। उन पर तीसरी बार पार्टी नेताओं ने भरोसा जताया है। कहा जा रहा था कि, इस बार तड़स का पत्ता कटेगा। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामदास तड़स ने कांग्रेसी उम्मीदवार एड. चारुलता टोकस को 1 लाख 87 हजार 191 वोटों के अंतर से पराजित किया था। उस समय भाजपा के रामदास तड़स को 5 लाख 78 हजार 364 वोट तथा एड. चारुलता टोकस को 3 लाख 91 हजार 173 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के शैलेश अग्रवाल रहे थे।

Created On :   14 March 2024 1:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story