बीड़: हाथ पैर बांधकर युवक को नदी में फेंका, चाचा सहित सगा भाई चढ़ा पुणे पुलिस के हत्थे

हाथ पैर बांधकर युवक को नदी में फेंका, चाचा सहित सगा भाई चढ़ा पुणे पुलिस के हत्थे
  • युवक को नदी में फेंका
  • चाचा सहित सगे भाई को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • विवाद के बाद हत्या

डिजिटल डेस्क, बीड़। हाथ पैर बांधकर एक युवक को नदी में फेंक दिया गया। इस मामले में चाचा सहित सगे भाई को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला शिरूर तहसील के आनंदगांव इलाके का है, जहां सगे चाचा सहित सगे भाई ने युवक के हाथ पैर बांधे। उसके बाद उसे वाहन में बिठाया। जहां से उसे पुणे जिले से शिरूर तहसील ले गए। रास्ते में घोडनदी में उसे फेंक दिया गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हुई। मामले में पुणे पुलिस ने पर्दाफाश कर शिरूर तहसील के आनंदगांव से मृतक के चाचा सहित सगे भाई को धर दबोच लिया। आरोपियों को 3 फरवरी की रात गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार युवक का नाम कृष्णा गोकुल विघ्णे है, जो आनंदगांव का रहने वाला है। चाचा पांडुरंग विघ्णे के साथ तीन दिन पहले उसके विवाद हुआ था। कृष्णा विघ्णे का सगा भाई आदिनाथ विघ्णे भी चाचा पांडुरंग के साथ आ गया। बात का बतंगड़ बनते ही चाचा पांडुरंग और भाई आदिनाथ ने कृष्णा के हाथ पैर बांध दिए। उसके बाद टेम्पो में डालकर उसे घोडनदी तक ले गए।

युवक कृष्णा को फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गए। दूसरे दिन कुछ लोगों को कृष्णा का शव घोडनदी में नजर आया। जिसकी सूचना पुणे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला। शिनाख्त की गई तो पता चला कि शव कृष्णा विघ्णे का है। पुष्टी होने के बाद जांच शुरू कर दी गई। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजन के हवाले किया गया। आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।

सीसीटीवी फुटेज से पर्दाफाश

घोडनदी परिसर के सीसीटिवी कैमेरा फुटेज की जांच करने पर टेम्पो दिखाई दिया था। टेम्पो के नंबर से चालक का पता लगाया गया। इसके बाद जब चालक को हिरासत में लिया गया। तो पुलिस ने सख्ती बरती, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचा जा सका।

Created On :   4 Feb 2024 2:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story