Bhandara News: भंडारा में क्षमता से अधिक रेत ढुलाई कर रहे दो टिप्पर पकड़े

भंडारा में क्षमता से अधिक रेत ढुलाई कर रहे दो टिप्पर पकड़े
पवनी पुलिस ने 90.90 लाख का माल किया जब्त

Bhandara News क्षमता से अधिक रेत लादकर ढुलाई कर रहे दो टिप्परों पर पवनी पुलिस ने कार्रवाई कर लगभग 90 लाख 90 हजार रुपयों का माल जब्त किया। यह कार्रवाई पवनी पुलिस ने निलज फाटा परिसर में नाकाबंदी कर की। कार्रवाई दौरान पुलिस ने नागपुर जिले के चांपा ग्राम निवासी प्रणाल अंबादास मंडके (29) तथा साकोली तहसील के सुकली ग्राम निवासी वाल्मीिक काशिनाथ भेंडारकर (40) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

निलज फाटा परिसर में पवनी पुलिस ने उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनोज सिडाम के आदेश पर नाकाबंदी की थी। वाहनों की जांच करते समय टिप्पर क्रमांक एमएच 40 बीएफ 4186 में अंदाजन नौ ब्रास रेती लदी पायी गई। टिप्पर में पांच ब्रास क्षमता से अधिक रेती लदी मिली।

इसी तरह से टिप्पर क्रमांक एमएच 40 सीटी 5834 में अंदाजन छह ब्रास रेती लदी मिली। टिप्पर में तीन ब्रास रेती अतिरिक्त भरी हुई थी। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ धारा 305 (ई) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई दौरान पुलिस ने 99 लाख 90 हजार रुपयों का माल जब्त किया है।


Created On :   12 March 2026 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story