Bhandara News: किसान अब जमींदोज हुए धान को बचाने की जद्दोजहद में

किसान अब जमींदोज हुए धान को बचाने की जद्दोजहद में
उजड़ी फसलें देख कृषक परिवारों के नहीं थम रहे आंसू

‌Bhandara News तहसील में पिछले पांच दिन से बारिश शुरू है। जिसके कारण हाथ में आयी धान की फसल बेमौसम बारिश ने लील ली है। खेतों की मेढ़ पर जाने के पश्चात किसानों और उनके परिवारों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे है। फिर भी हिम्मत जुटाकर कुछ तो बचेे, इस उम्मीद से किसानों की जद्दोजहद शुरू है। कुछ दिन पहले हुई अतिवृष्टि से परिसर में बड़े पैमाने पर फसलों को क्षति हुई। उसके पश्चात बची फसलों पर कीट-रोग का प्रकोप बढ़ गया है। जैसे-तैसे धान की फसल थोड़ी बहुत बची थी। उसे कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से लेकर फसलों के जतन में समय निकल गया।

पैसों की बर्बादी भी हुई और अब धान की बची-कुची फसल 27 अक्टूबर से शुरू बेमौसम बारिश ने लील ली। इधर, जिलाधिकारी के आदेशों के अनुसार पवनी के तहसीलदार ने राजस्व विभाग को 26 से 29 अक्टूबर तक हुई बारिश के कारण हुए नुकसान के पंचनामा करने के निर्देश दिए है। इनदिनों नायब तहसीलदार प्रमोद राऊत के मार्गदर्शन में पंचनामा शुरू है।

दूसरी तरफ हाथ में आयीं फसल मिट्‌टी में मिल गई। ऐसे में एक तरफ किसानों के मेढ़ पर पहुंचने के लिए प्रशासन को समय लगेगा और किसान अपनी फसल बचाने के लिए कुछ तो हाथ पैर हिलायेगा। राजस्व विभाग के साथ कृषि विभाग इसके ऊपर क्या हल निकालेगा? इस ओर सबका ध्यान लगा है।


Created On :   2 Nov 2025 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story