Bhopal News: राज्यपाल पटेल ने हाई कोर्ट के 30वें नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति कोगजे को दिलाई शपथ

राज्यपाल पटेल ने हाई कोर्ट के 30वें नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति कोगजे को दिलाई शपथ

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को भोपाल स्थित राजभवन में न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मप्र हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति कोगजे ने मप्र के 30वें मुख्य न्यायाधीपति की शपथ ली। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने राष्ट्रपति द्वारा जारी कोगजे की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना का वाचन किया। शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल, सहित अन्य मंत्री और अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Created On :   12 Sept 2026 3:06 AM IST

Tags

Next Story