क्या बनेंगे मुख्यमंत्री!: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के 11 सांसदों का त्यागपत्र, ओम बिरला से भेंट कर सौंपा

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के 11 सांसदों का त्यागपत्र, ओम बिरला से भेंट कर सौंपा
  • मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से 11 सांसदों का त्यागपत्र
  • ओम बिरला से भेंट की
  • नरेंद्र सिंह ताेमर, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में जीत के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के 11 सांसदों ने त्यागपत्र दे दिया है। सभी राज्यों में पार्टी के 21 सांसदों ने चुनाव लड़ा था जिनमें 12 ने जीत हासिल की और 9 सांसद चुनाव हार गए। जिन 11 सांसदों ने त्यागपत्र दिया उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर त्यागपत्र सौंपा। त्यागपत्र देने वालों में पांच - नरेंद्र सिंह ताेमर, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह मध्यप्रदेश के हैं। छत्तीसगढ़ से अरूण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय और राजस्थान से दिया कुमारी, राज्यवर्धन राठौर और राड़ी मल मीणा शामिल हैं। वहीं विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसद बाबा बालक नाथ ने अपना इस्तीफा नहीं दिया है। जीतने वाले सांसदों में से जिन्होंने त्यागपत्र दिया है उनका नाम संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में उछाला जा रहा है पर अभी तक यह सब केवल अटकलबाजियां ही हैं। त्यागपत्र देने वालों सांसदों को संबंधित राज्यों में मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि इनमें से किसी को मुख्यमंत्री पद भी थमा दिया जाए।

Created On :   6 Dec 2023 3:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story