- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- नई शिक्षा नीति 2020 एवं तकनीकी कौशल...
RNTU admission 2026-27: नई शिक्षा नीति 2020 एवं तकनीकी कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष फोकस, विद्यार्थियों को मिलेंगे बेहतर करियर और स्टार्टअप के अवसर

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, कौशल-आधारित एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें तथा रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकें। यह विश्वविद्यालय यूजीसी सहित विभिन्न राष्ट्रीय नियामक संस्थाओं द्वारा मान्यता प्राप्त है और अनेक व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित करता है। आरएनटीयू की एक विशिष्ट उपलब्धि यह है कि मध्य प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में यह एकमात्र विश्वविद्यालय है जो लगातार सात वर्षों से एनआईआरएफ रैंकिंग में अपना स्थान बनाए हुए है और अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दे रहा है।
इंडस्ट्री एम्बेडेड प्रोग्राम्स
इंडस्ट्री एम्बेडेड प्रोग्राम्स के अंतर्गत छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है। इन कार्यक्रमों में बी.ई. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) आईबीएम (IBM) के साथ इंटीग्रेटेड, बी.ई. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) एल एंड टी (L&T) के साथ इंटीग्रेटेड – फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट, बी.ई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) समैट्रिक्स (Samatrix) के सहयोग से, तथा बी.ई. (डेटा साइंस) समैट्रिक्स (Samatrix) के सहयोग से संचालित किए जायेंगे। इसके अतिरिक्त बी.ई. (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) एल एंड टी (L&T) के सहयोग से – सेमीकंडक्टर डिजाइन फ्रेमवर्क फॉर इंडस्ट्रियल आईसी, बी.ई. (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) एल एंड टी (L&T) के सहयोग से – स्मार्ट सेमीकंडक्टर डिवाइस एंड सस्टेनेबल पावर इंजीनियरिंग विद एआई इंटीग्रेशन, तथा बी.ई. – मैकेनिकल इंजीनियरिंग एल एंड टी (L&T) के सहयोग से – डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग यूज़िंग एआई एंड सीपीएस जैसे कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरिंग (AEDP) के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जायेंगे, जिनका उद्देश्य छात्रों को उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक और आधुनिक तकनीकी दक्षताओं से सुसज्जित करना है। वहीं विशेष रूप से, विश्वविद्यालय को गूगल एनेबल्ड कैंपस के रूप में विकसित किया गया है, जहां विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निंग, क्लाउड-आधारित टूल्स एवं स्मार्ट एजुकेशन इकोसिस्टम का लाभ प्राप्त होता है। विश्वविद्यालय की ये पहलें न केवल छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बना रही हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए भी तैयार कर रही हैं।
आरएनटीयू की विशेषता यह है कि यहां पाठ्यक्रमों की संरचना नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) एवं तकनीकी कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए की गई है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ विदेशी भाषाओं के सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे छात्र भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े रहने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार हो सकें।
विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों के अंतर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट एवं शोध स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी फैकल्टी, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाती है। फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर (ICAR अनुमोदित), फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट (NEP 2020 के अनुसार), फैकल्टी ऑफ कॉमर्स (NEP 2020 के अनुसार), फैकल्टी ऑफ साइंस (NEP 2020 के अनुसार), फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, फैकल्टी ऑफ लॉ तथा फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड लिबरल आर्ट्स (NEP 2020 के अनुसार) में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा इंडस्ट्री एम्बेडेड प्रोग्राम्स और टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट (TIRM) भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर करियर के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
सत्र 2026–27 में विद्यार्थियों को तकनीकी युग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री/डिप्लोमा प्रोग्राम प्रारंभ किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री-ओरिएंटेड और स्किल-बेस्ड प्रोग्राम्स भी संचालित किए जा रहे हैं, जो विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ किए गए एमओयू (MoU) जैसे BOSCH, BOAT और DAIKIN के सहयोग से संचालित होते हैं। इन सहयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री विजिट्स, इंटर्नशिप तथा प्लेसमेंट के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिससे उनकी व्यावहारिक समझ मजबूत होती है और वे भविष्य के लिए जॉब-रेडी बनते हैं।
नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय में AIC-RNTU (Atal Incubation Centre) स्थापित है, जहां छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने एवं उसे सफल बनाने के लिए समग्र सहयोग प्रदान किया जाता है। इस सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स एवं अनुभवी मेंटर्स द्वारा मार्गदर्शन, प्रारंभिक स्तर पर फंडिंग सपोर्ट, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच, नियमित वर्कशॉप, बूट कैंप एवं इनोवेशन इवेंट्स में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही, निवेशकों (investors) से कनेक्टिविटी, बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, लीगल, टेक्निकल एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे छात्र अपने स्टार्टअप आइडिया को एक सफल उद्यम में बदल सकें। विश्वविद्यालय में ई-सेल टेक्निकल क्लब की भी स्थापना की गई है, जो विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल और उद्यमिता क्षमताओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह क्लब छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज, प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग और इंडस्ट्री एक्सपोजर प्रदान करता है, जिससे उनके प्लेसमेंट के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। विश्वविद्यालय की ये पहलें न केवल छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं, बल्कि उन्हें नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध हो रही हैं।
विश्वविद्यालय में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, रिसर्च सेंटर एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं, जो विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों के साथ सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही, अनुभवी फैकल्टी एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज एवं प्रोफेशनल स्किल्स विकसित करने का अवसर मिलता है।
आरएनटीयू का फोकस प्लेसमेंट एवं करियर डेवलपमेंट पर विशेष रूप से है, जिसके अंतर्गत छात्रों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। विश्वविद्यालय के कैंपस में अब तक 600 से अधिक कंपनियां विजिट कर चुकी हैं और 7000 से अधिक विद्यार्थियों का सफल प्लेसमेंट हो चुका है, जिसमें 65 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का उच्चतम पैकेज प्राप्त हुआ है। प्रमुख कंपनियों में TCS, Maccains Food Ltd., Exide Industries, Xebia, HDFC Bank, ICICI Bank etc., सहित कई मल्टीनेशनल एवं अग्रणी संस्थान शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कैरियर डेवेलपमेन्ट सेल द्वारा ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट से नियमित रूप से गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसके अंतर्गत इंडस्ट्री इंटरैक्शन, वर्कशॉप, सेमिनार एवं करियर गाइडेंस सेशन आयोजित किए जाते है, जिससे छात्र इंडस्ट्री के अनुरूप कौशल विकसित कर बेहतर करियर अवसर प्राप्त कर सकें।
विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें “बेस्ट स्किल्स एजुकेटर अवॉर्ड 2025”, “टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया”, “लीडिंग यूनिवर्सिटी इन इंडिया” एवं “एजुकेशन एक्सीलेंस” शामिल हैं।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के विजन पर प्रकाश डालते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे और कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें कौशल, नवाचार एवं उद्यमशीलता की दिशा में सक्षम बनाना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।”
अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://rntu.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
Created On :   25 April 2026 5:04 PM IST












