- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- लोकायुक्त को 295 प्रकरणों में अब तक...
MP News: लोकायुक्त को 295 प्रकरणों में अब तक नहीं मिली अभियोजन की स्वीकृति

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में सरकारी सेवकों के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करने वाले लोकायुक्त संगठन को 295 प्रकरणों में न्यायालय में अभियोजन की कार्यवाही करने के लिये राज्य सरकार से अब तक अनुमति नहीं मिली है। प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त को वर्ष 2020 से वर्ष 2025 तक कुल 27 हजार 192 शिकायतें मिली थीं जिसमें से 24 हजार 717 शिकायतें निराकृत की गईं हैं।
इसी प्रकार, 1 जनवरी 2020 से 21 जून 2026 तक लोकायुक्त की शिकायत एवं जांच शाखा में 1 हजार 965 एवं तकनीकी शाखा में 190, इस प्रकार कुल 2 हजार 155 प्रकरणों में जांच पूर्ण की गई है। इस अवधि में 1 हजार 318 प्रकरणों में विवेचना पूर्ण की जा चुकी है तथा 1 हजार 302 प्रकरणों में अभियोजन की कार्यवाही की अनुमति हतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे गये जिनमें से 958 प्रकरणों में अभियोजन की स्वीकृति मिल गई है जबकि राज्य सरकार ने 14 प्रकरणों को अमान्य किया है और 2 प्रकरणों में खात्मा पेश किया गया है तथा शेष 6 प्रकरणों में आरोपी की मृत्यु हाने से प्रकरण में खात्मा पेश किया गया है।
वर्तमान में 295 प्रकरणों में राज्य सरकार से अभियोजन की स्वीकृति नहीं मिली है। इस अवधि में न्यायालय द्वारा 84 प्रकरणों में निर्णय पारित किया गया है जिनमें 55 प्रकरणों में सजा सुनाई गई है एवं 26 प्रकरणों में दोषमुक्ति की गई है।
Created On :   25 July 2026 10:55 PM IST












