- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- अश्लील वीडियो वायरल...पुलिस ने...
Chhindwara News: अश्लील वीडियो वायरल...पुलिस ने नाबालिग पर दर्ज किया केस, माेबाइल जब्त

Chhindwara News: पांढुर्ना में एक नाबालिग द्वारा अश्लील वीडियो पोस्ट करने पर बवाल मंच गया। हिंदूवादी संगठनों ने विरोध दर्ज कराते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिग का मोबाइल जब्त कर जांच के लिए साइबर सेल में भेजा है।
एसडीओपी ब्रजेश भार्गव ने बताया कि मोबाइल की जांच के दौरान आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें सामने आई है। फिलहाल नाबालिग से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी नीरज सोनी थाने पहुंचे थे।
उन्होंने नाबालिग से पूछताछ की और अधिकारियों से साइबर सेल द्वारा की जा रही जांच के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस गंभीर घटना को लेकर हर तथ्यों की बारिकी से जांच कर रही है।
हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन:
घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। संगठन पदाधिकारियों के आरोप है कि आरोपी द्वारा नाबालिग व युवतियों को गुमराह कर उन्हें प्रलोभन देकर नजदीकियां बढ़ाता है।
आरोपी मोबाइल दुकान संचालिक है। आरोप यह भी है कि नाबालिग मोबाइल पर बातचीत कर बालिकाओं को झूठे सपने दिखाकर अपने जाल में फंसाने का प्रयास करता था।
Created On :   2 March 2026 2:25 PM IST












