- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- हाथियों के झुंड ने धान के ढेर व...
Gadchiroli News: हाथियों के झुंड ने धान के ढेर व बोरियों को किया तहस-नहस

- विकासपल्ली गांव के किसानों का भारी संख्या में हुआ नुकसान
Gadchiroli News गड़चिरोली जिले में धान फसल की कटाई व कुटाई का कार्य शुरू है। इसी बीच जंगली हाथियों के झुंड ने घोट वनपरिक्षेत्र अंतर्गत नियतक्षेत्र विकापल्ली के खेतों में मंगलवार, 11 नवंबर को प्रात:काल के दौरान प्रवेश कर धान फसल, धान के ढेर व बोरियों को तहस-नहस कर ध्वस्त किया जिसमें विकासपल्ली गांव के किसानों का भारी संख्या में नुकसान हुआ है।
जंगली हाथियों के झुंड द्वारा घोट वनपरिक्षेत्र अंतर्गत विकासपल्ली के निवासी मनोरंजन गुरुचरण हलदार, मृत्युंजय मृणाल सेन, नेपाल राजबिहारी मिरघा, अमीत संजय मंडल, राखाला राजबिहारी मिरघा, बिरेंद्रनाथ मधुसूदन बिश्वास, श्यामल अरुण सिकदार, भवतोष चित्तरंजन सिकदार, जयदेव हरिपद कुंडू आदि किसानों का नुकसान किया गया है। विकासपल्ली गांव के खेत परिसर में लहराती हुई धान फसल, धान के ढेर व धान के बाेरियों को तहस-नहस किया। घोट वनपरिक्षेत्र के तहत विकासपल्ली खेत परिसर में किए गए नुकसान का तत्काल पंचनामा करने की मांग नुकसानग्रस्त किसानों ने की है।
इस बात को ध्यान में लेते हुए घोट के वनपरिक्षेत्र अधिकारी निलेश्वर वाडीघरे, वनक्षेत्र सहायक बि.डी.साबले, वनरक्षक के.वी.भसारकर, आर.एन.मेश्राम, वी.एन.भांडेकर, डी.के.नरोटी, एस.जी.हिचामी, निखिल गावडे, वी.एस.मुवडे, एस.डी.परसा, सरपंच श्यामल अरुणा सिकदर, संयुक्त वनव्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष मिहीर राबीन बिश्वास ने नुकसानग्रस्त क्षेत्र पर पहुंचकर नुकसान का पंचनामा किया और नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा देने का आश्वासन वनविभाग द्वारा दिया गया है। जंगली हाथियों के झुंड का रेस्क्यू देसाईगंज की आर.आर.टी. टीम द्वारा किया जा रहा है। नुकसानग्रस्त किसानों ने तत्काल नुकसान भरपाई देने की मांग वनविभाग से की है।
Created On :   12 Nov 2025 4:01 PM IST















