जबलपुर न्यूज: आठ फर्मों के जरिए फर्जी इनपुट क्रेडिट से साढ़े 8 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों के बिलों और दस्तावेजांे में फर्जीवाड़ा कर 8 करोड़ 68 लाख 30 हजार 286 रुपये का फर्जी इनपुट पाने के मामले में दम्पति, उनके बेटे सहित 4 के खिलाफ अलग-अलग 8 एफआईआर दर्ज की गई। इनमें मेसर्स यूनिक ट्रैड एंड कंपनी व मधुश्री मेटल के प्राेपराइटर एकता चौक विजय नगर निवासी आशीष कोटवानी, उनकी पत्नी महाकाल मेटल की प्रोपराइटर जसमीत कोटवानी, निखिल इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर निखिल कोटवानी और उसके अकाउंटेंट सदर संजय नगर निवासी योगेश साहू शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार शास्त्री ब्रिज स्थित महादेव फार्मा के प्रोपराइटर दीपांशु दीक्षित व 8 फर्मों के संचालकों का पहले तो कोटवानी परिवार ने भरोसा जीता और फिर उसके बाद कम्प्यूटर से स्क्रीन शेयरिंग साॅफ्टवेयर के माध्यम से मार्ग साॅफ्टवेयर का डेटा अनधिकृत रूप से अपने कम्प्यूटर्स पर लिया। इसके अलावा जीएसटी रिटर्न फाइलिंग के नाम पर आवेदकों के मोबाइल नंबरों पर प्राप्त होने वाले ओटीपी भी हासिल कर लिए जाते थे।
जीएसटी ने सौंपा जांच प्रतिवेदन-
जीएसटी द्वारा इस मामले में ईओडब्ल्यू को जांच प्रतिवेदन सौंपा गया, जिसमें बताया गया कि फर्जी इनपुट क्रेडिट के जरिए करीब साढ़े 8 करोड़ से अधिक का गड़बड़झाला किया गया। जांच प्रतिवेदन का परीक्षण किए जाने के उपरांत ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की है।
न खरीदी न लेनदेन, फर्जी टर्नओवर दिखाया
जीएसटी द्वारा दिए गये प्रतिवेदन में बताया गया कि 1 मार्च 2022 से 26 दिसम्बर 2025 तक दीपांशु की फर्म सहित 8 फर्मोंे के आवेदकों ने न तो कोई खरीदी-बिक्री की, न ही किसी प्रकार का व्यावसायिक लेनदेन किया और फर्जी टर्नओवर दिखाकर आरोपियोंं ने सभी 8 फर्मांे के इलेक्ट्रॉनिक डेटा में फेरबदल कर 8 करोड़ 86 लाख 30 हजार 286 रुपये का जीएसटी इनपुट क्रेडिट प्राप्त किया।
Created On :  
