- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- आर्मी हेडक्वार्टर ने वर्कशॉप सैन्य...
Jabalpur News: आर्मी हेडक्वार्टर ने वर्कशॉप सैन्य अफसरों को तलब किया, करोड़ों तक पहुंच रहा हेराफेरी का आंकड़ा
डिजिटल डेस्क,जबलपुर| 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में किए गए फायनेंशियल फ्रॉड का आंकड़ा करोड़ों तक पहुंच रहा है। सेंट्रल कमांड के इलाहाबाद हेडक्वार्टर से आई इंटेलिजेंस की टीम पुख्ता सबूत जुटाने के बाद वापस लौट गई। दूसरी तरफ आर्मी बेस वर्कशॉप के सैन्य अफसरों को शुक्रवार की सुबह मध्यभारत एरिया के आर्मी हेडक्वार्टर ने तलब किया और पूरे मामले की जानकारी ली। इससे जांच का दायरा अब अफसरों तक पहुंचता नजर आ रहा है।
आधी पेमेंट आउटसोर्स कर्मियों को, आधी जेब में|
इंटेलिजेंस से जुड़े सूत्रों ने इस बात के भी साक्ष्य जुटाए हैं कि वर्कशॉप में तकरीबन 300 आउटसोर्स कर्मी हैं। इनके बैंक अकाउंट में पेमेंट तो पूरी आती। वहीं वर्कशॉप में इस सेक्शन के कर्मचारी-अधिकारी खाते से पूरी रकम निकालते, लेकिन आधी रकम ही आउटसोर्स कर्मियों को सौंपते।
इस तरह की गफलत लंबे समय से चल रही है। कर्मचारियों का वेतन तकरीबन 9 हजार से लेकर 22 हजार तक है। सूत्रों का कहना है कि इस तरह से शुरुआती आकलन में यह आंकड़ा करोड़ तक पहुंच रहा है। इसके अलावा अन्य वित्तीय गड़बड़ी की गुंजाइश पर भी छानबीन की जा रही है।
मां और पत्नी के खातों में रकम ट्रांसफर|
फायनेंशियल फ्रॉड में यह बात भी सामने आई है कि रकम को यहां से वहां करने के लिए कुछ कर्मियों ने अपनी पत्नी और मां के खातों का इस्तेमाल भी किया। उनके अकांउट में हर महीने रकम ट्रांसफर की जाती और फिर वहां से निकाली जाती रही है। इस संबंध मंे वर्कशॉप प्रशासन से चर्चा के प्रयास किए गए, लेकिन कोई पक्ष हासिल नहीं हो सका।
Created On :   18 April 2026 5:23 PM IST












