Jabalpur News: जबलपुर के लिए 200 ई-बसों की मंजूरी, पहली खेप में 100 चलेंगी

जबलपुर के लिए 200 ई-बसों की मंजूरी, पहली खेप में 100 चलेंगी
केन्द्र सरकार ने शहर की डिमाण्ड पर शुरुआत के लिए 100 बसों का टेण्डर भी किया मंजूर

Jabalpur News: शहर में 200 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए केन्द्र सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। प्रदेश के 8 नगर निगमों में ई-बसों को मंजूरी दी गई है। इसमें जबलपुर भी शामिल है। विशेष बात यह है कि 200 बसों में से 100 के जल्द से जल्द संचालन के लिए केन्द्र सरकार ने टेण्डर को भी मंजूर कर दिया है। पहली खेप में 100 बसों का संचालन होगा, इसके बाद पुरानी बसों के सेवा से बाहर होने पर 100 अतिरिक्त बसें शहर को मिलेंगी। इस तरह कुल 200 ई-बसें शहर में चलनी हैं। जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज से जुड़े सचिन विश्वकर्मा के अनुसार, ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन को लेकर तैयार की जा रही है। संभावना यही है कि नये साल के शुरुआती माहों से इनका शहर में संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।

ई-बसों को चलाने का मुख्य उद्देश्य

नगरीय क्षेत्रों में डीजल से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने सार्वजनिक परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय ने 8 नगर निगमों में 972 पीएम ई-बस सेवा को मंजूरी दी है। ये बसें कम खर्च के साथ पाॅल्यूशन कन्ट्रोल में भी सहयोगी साबित होंगी।

इंदौर के बाद जबलपुर

ई-बसें भोपाल में 195, इंदौर में 270, जबलपुर में 200, ग्वालियर में 100, उज्जैन में 100, सागर में 32, देवास में 55 और सतना में 20 की संख्या में संचालित होंगी। इनके संचालन के लिए विभाग ने संबंधित निकायों को बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन से जुड़े अधोसंरचना के सभी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

60 और 40 के अनुपात में खर्च

बस डिपो अधोसंरचना निर्माण के लिए संबंधित नगरीय निकायों को केन्द्र सरकार द्वारा 60 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत राशि प्रदाय की जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में चार्जिंग पाॅइंट अधोसंरचना निर्माण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 100 प्रतिशत राशि प्रदाय की जा रही है।

Created On :   12 Nov 2025 5:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story