- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- लायसेंस रद्द होने की चेतावनी, फिर...
Jabalpur News: लायसेंस रद्द होने की चेतावनी, फिर भी कर रहे मोबाइल पर बात

Jabalpur News: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना मुख्य वजह बनता जा रहा है। इसे देखते हुए हेलमेट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदार ऐसा नहीं करने की समझाइश लगातार दे रहे हैं। इसके साथ ही बार-बार ऐसा करने पर उनका लायसेंस रद्द होने की चेतावनी भी दी जा रही है। इसके बावजूद कई बाइक व स्कूटी चालक युवक तनिक भी नहीं मान रहे हैं। जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदार भी खासे चिंतित हैं।
4 बार पकड़े जाने पर हो सकता है लायसेंस रद्द
ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यदि कोई दोपहिया वाहन चालक अलग-अलग दिनों को मिलाकर 4 बार मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा जाता है। तब उसका लायसेंस रद्द करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आरटीओ को पत्र लिखा जाता है। यह कार्रवाई कई दोपहिया वाहन चालकों पर होने के बावजूद वे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से पीछे नहीं हट रहे, जिसके कारण यातायात पुलिस ने चिंतित हो सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक बैजनाथ प्रजापति का कहना है कि बार-बार पकड़े जाने पर दोपहिया वाहन चालकों के लायसेंस रद्द करने की अनुशंसा कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जो लोग नहीं मान रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।
आप भी भेजें ऐसे बाइक चालकों की तस्वीर
दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना न केवल खतरनाक है बल्कि यातायात नियमों का खुला उल्लंघन भी है। हमारे सुधि पाठकों को यदि कहीं पर भी बाइक चलाते हुए लोग नजर आएं तो वे दैनिक भास्कर में इसकी जानकारी भेज सकते हैं। इसके लिए वे मो.नं. 9425159689 पर बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले लोगों की फोटो भेज सकते हैं।
Created On :   14 Nov 2025 4:42 PM IST












