महिला का अश्लील वीडियो वायरल किया

महिला का अश्लील वीडियो वायरल किया
कोतवाली में मामला दर्ज, आरोपी को भेजा गया जेल

डिजिटल डेस्क जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। कई बार दैहिक शोषण करने के बाद दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिया। जानकारी लगने पर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पति से विवाद होने के बाद अलग अपने बच्चे के साथ रहने लगी थी। इस बीच उसकी मुलाकात शताब्दीपुरम निवासी दुर्गेश उर्फ राज सेन से हुई थी। उसने महिला को अपनी बातों के जाल में फँसाया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो व फोटो खींच ली। कुछ समय बाद युवक की किसी अन्य युवती से दोस्ती हो गई। इस बात का पता चलने पर महिला ने आपत्ति जताई तो आरोपी युवक ने महिला की अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर उसके परिजनों को भेज बदनाम करने लगा। इस बात की जानकारी लगने पर महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुँची।

Created On :   6 Aug 2023 6:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story