- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- फेल्सीफेरम मलेरिया से युवक की मौत...
Mandla news: फेल्सीफेरम मलेरिया से युवक की मौत से हड़कंप

डिजिटल न्यूज़ मंडला
बबलिया क्षेत्र के ग्राम साजपानी में 18 वर्षीय युवक की फेल्सीफेरम मलेरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। युवक बहोशी की हालात में कटरा अस्पताल लाया गया था, यहां रात्रि करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई हैं और सर्वे शुरू किया गया है।
कटरा हॉस्पिटल के डायरेक्टर शिलानन्द टोप्पो ने बताया है कि साजपानी निवासी राहुल यादव (18) को गुरुवार की दोपहर को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। जांच में फेल्सीफेरम मलेरिया की पुष्टि हुई। युवक को आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया गया लेकिन रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। डायरेक्टर के अनुसार युवक उज्जैन में काम करता था और तीन दिन पहले रक्षाबंधन त्यौहार के चलते घर आया था, उसे दो तीन दिन से बुखार था। युवक की मौत के बाद इस घटना की जानकारी सीएमएचओ को दी गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है और विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
गांव भेजी टीम-
मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजी है। सीएमएचओ डा.डीजे मोहंती ने बताया कि बीएमओ नारायणगंज और मलेरिया विभाग की टीम साजपानी पहुंचकर घर-घर लोगों की जांच कर रही है। टीम मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करेगी। क्षेत्र में दवाओं का छिड़काव भी करेगा। सीएमएचओ ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर उल्टी-दस्त और मलेरिया के मरीजों की प्रतिदिन जानकारी पहले से जुटाई जा रही है। अब निजी अस्पतालों, क्लीनिक और लैब से भी मरीजों की जानकारी ली जा रही है। जिला स्तर पर एक कोर टीम गठित की गई है, जो दिन में दो बार विभिन्न स्थानों से जानकारी लेकर स्थिति पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि जिले में मलेरिया की स्लाइड लगातार तैयार की जा रही हैं, जिनमें अब तक करीब 40 पॉजिटिव मरीज मिले हैं और उनका उपचार जारी है। वहीं पूर्व से चिन्हित मलेरिया हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हैं।
Created On :   28 Aug 2026 2:50 PM IST










