सरकार पर निशाना: नांदेड के अस्पतालों में सुधार के लिए सीएम शिंदे से की थी बात- अशोक चव्हाण

नांदेड के अस्पतालों में सुधार के लिए सीएम शिंदे से की थी बात- अशोक चव्हाण
  • सरकारी अस्पताल में हुई मरीजों की मौत मामला
  • 500 बिस्तरों तक बढ़ाने की मांग की थी
  • अशोक चव्हाण का मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने नांदेड के सरकारी अस्पताल में हुई मरीजों की मौत के मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा है। चव्हाण ने कहा कि महाविकास आघाडी की सरकार के दौरान श्री गुरु गोविंद सिंह जिला अस्पताल को 100 बिस्तरों से 300 बिस्तरों वाले अस्पताल में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि मैंने इस अस्पताल को 500 बिस्तरों तक बढ़ाने की मांग की थी। इसको लेकर कुछ समय पहले मैंने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर भी चर्चा की थी लेकिन कोई हल नहीं निकला। चव्हाण ने सरकार से इस संबंध में तेज कार्रवाई करने की मांग की है।

अशोक चव्हाण ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अस्पतालों में तत्काल और दीर्घकालिक दोनों तरफ के उपायों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल स्थापित करने में दो से तीन साल का समय लगेगा। इसके लिए सरकार को तत्काल फैसला लेने की जरूरत है। चव्हाण ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की भर्ती करने में समय लग सकता है इसलिए मेरी राज्य सरकार से मांग है कि निजी क्षेत्र से डॉक्टर और नर्सों की सेवाएं इस तरह के अस्पतालों में ली जा सकती हैं।

Created On :   6 Oct 2023 3:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story