Mumbai News: भाजपा निकाय चुनाव में प्रचार के लिए उतारेगी 40 दिग्गज नेता, फडणवीस- गडकरी-तावडे-मुनगंटीवार होंगे स्टार प्रचारक

भाजपा निकाय चुनाव में प्रचार के लिए उतारेगी 40 दिग्गज नेता, फडणवीस- गडकरी-तावडे-मुनगंटीवार होंगे स्टार प्रचारक
  • चव्हाण और महाडिक भी स्टार प्रचारक
  • फडणवीस, गडकरी, तावडे, मुनगंटीवार होंगे स्टार प्रचारक
  • निकाय चुनाव में प्रचार के लिए दिग्गज नेता

Mumbai News. प्रदेश भाजपा स्थानीय निकायों के चुनाव के प्रचार के लिए अपने दिग्गज 40 नेताओं को उतारेगी। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची घोषित की। इसमें मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के 14 कैबिनेट और एक राज्य मंत्री, दो केंद्रीय मंत्रियों, दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों, कई सांसदों और विधायकों का समावेश है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चव्हाण, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील, प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटील, प्रदेश की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे, राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन, राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक, राज्य के अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे, राज्य के विपणन मंत्री जयकुमार रावल, राज्य के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे, प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले, राज्य के बंदरगाह मंत्री नितेश राणे, प्रदेश की महिला व बाल विकास राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है।

चव्हाण और महाडिक भी स्टार प्रचारक

निकाय चुनाव के लिए भाजपा सांसद अशोक चव्हाण, भाजपा सांसद नारायण राणे, भाजपा सांसद धनंजय महाडिक, सांसद भागवत कराड,भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार, भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर, भाजपा विधायक प्रसाद लाड, भाजपा विधायक चित्रा वाघ, भाजपा विधायक संजय कुटे, भाजपा विधायक मंगेश चव्हाण, विधायक रणधीर सावरकर, पूर्व सांसद रावसाहब दानवे, पूर्व सांसद अमर साबले समेत अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। राज्य में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव घोषित हुए हैं। इसके बाद जिला परिषदों, पंचायत समितियों और महानगर पालिकाओं के भी चुनाव होंगे।


Created On :   12 Nov 2025 9:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story