Mumbai News: चव्हाण ने कहा - महाविकास आघाड़ी के फेक नैरेटिव की साजिश को करें बेनकाब

चव्हाण ने कहा - महाविकास आघाड़ी के फेक नैरेटिव की साजिश को करें बेनकाब
  • विपक्ष के खिलाफ भाजपा ने किया मूक आंदोलन
  • महाविकास आघाड़ी और मनसे को आगामी निकाय चुनाव में हार का डर सता रहा है

Mumbai News. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि महाविकास आघाड़ी और मनसे को आगामी निकाय चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसलिए महाविकास आघाड़ी साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर से फेक नैरेटिव फैलाने की साजिश रच रही है। लेकिन भाजपा के प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता फेक नैरेटिव की साजिश को बेनकाब करें। शनिवार को भाजपा ने विपक्ष की ओर से निकाले गए मोर्च के विरोध में गिरगांव चौपाटी पर मूक आंदोलन किया। इस मौके पर चव्हाण ने कहा कि महाविकास आघाड़ी अराजकता फैलाकर राज्य को पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है। विदेशी ताकतों और एनजीओ के फंड के जरिए जनता को भ्रमित कर अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है। ठाकरे भाईयों ने महाराष्ट्र को सबसे बुरे दिन दिखाए हैं। वहीं मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि विपक्ष ने फैशन स्ट्रीट पर असत्य का तमाशा खड़ा किया है। लेकिन जनता ने आगामी निकाय चुनाव में महाविकास आघाड़ी और मनसे को घर का रास्ता दिखाएगी।

Created On :   1 Nov 2025 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story