- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने...
Mumbai News: राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने लंदन जाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में लगाई गुहार, बीमार पिता को देखरेख की जरूरत

- राज अपनी पत्नी के साथ 20 जनवरी 2026 को बीमार पिता की देखरेख के लिए जाना चाहते हैं लंडन
- लंदन जाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में लगाई गुहार
Mumbai News. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने लंदन जाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। याचिका में विदेश यात्रा पर जाने के लिए लंदन में राज कुंद्रा के पिता के बीमारी का हवाला दिया गया है। दोनों पर 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है और उनके खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। उन्होंने याचिका में एलओसी पर रोक लगाने का अनुरोध किया है
राज कुंद्रा की ओर से वकील प्रशांत पाटिल की दायर याचिका में दावा किया गया है कि इस साल 10 नवंबर कुंद्रा के पिता बीमार है। उन्हें कई मेडिकल दिक्कतें हैं। उन्हें कैप्सूल एंडोस्कोपी की सलाह दी गई है। वह सांस फूलने की समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही है। राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ 20 जनवरी 2026 तक लंदन जाना चाहते हैं। उनकी याचिका पर सुनवाई जल्द हो सकती है।
इससे पहले अक्टूबर के महीने में भी शिल्पा और राज के विदेश घूमने की अनुमति मांगी थी। हाई कोर्ट ने इस साल 8 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान कहा था कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को अगर विदेश जाना चाहते हैं, तो वे 60 करोड़ रुपए पहले जमा करें और इसके बाद जाएं। हम आप को इन कारणों और एंटरटेनमेंट से जुड़े सफर पर जाने को लेकर अनुमति नहीं दे सकते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली थी।
Created On :   2 Dec 2025 7:34 PM IST












