New Delhi News: कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मोहोल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मामले की हो निष्पक्ष जांच - लोंढे

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मोहोल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मामले की हो निष्पक्ष जांच - लोंढे
  • मोहोल दें मंत्री पद से इस्तीफा
  • केंद्रीय मंत्री मोहोल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

New Delhi News. कांग्रेस ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। प्रमुख विपक्षी दल ने मोहोल पर एक बिल्डर को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की भी मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने मोहोल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास इसके पुख्ता प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मुरलीधर मोहोल का ताल्लुक हीराचंद नेमीचंद दिगंबर जैन हॉस्टल के जमीन की लेन-देन से है। जैन हॉस्टल के अंदर ही मंदिर स्थित है। इसका ट्रस्ट हीराचंद जी ने बनाया था। ट्रस्ट की जमीन को किसी भी स्थिति में बेचा नहीं जा सकता है। ट्रस्ट की जमीन का इस्तेमाल शिक्षा, छात्रों की मदद और जैन मंदिर के लिए ही किया जा सकता है।

पाटिल ने आगे कहा कि अगर पैसे की कमी आती है, तो जमीन पर दुकान बनाई जा सकती है, उसके किराए से धन जुटाया जा सकता है, लेकिन जमीन किसी भी तरह से बेची नहीं जा सकती है।लेकिन मोहोल ने पुणे जैन हॉस्टल का सौदा कर दिया है। हमारे पास इसकी पूरी क्रोनोलॉजी है। ये सीधा भ्रष्टाचार और सत्ता के गलत इस्तेमाल का मामला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऊपर एक अडानी तैयार किया है। अब वे नीचे छोटे-छोटे अडानी तैयार कर रही है।

Created On :   1 Nov 2025 9:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story