- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मुंबई के बाद एअर इंडिया की दिल्ली...
नागपुर एयरपोर्ट: मुंबई के बाद एअर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट पर ब्रेक, अब तक 18 उड़ानें सेवा से बाहर

Nagpur News. एअर इंडिया ने दिल्ली-नागपुर-दिल्ली मार्ग पर संचालित अपनी एक दैनिक उड़ान को 1 जून से अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। एअर इंडिया की एआई-415 फ्लाइट सुबह 6:20 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 8:05 बजे नागपुर पहुंचती थी। वापसी में एआई-416 सुबह 8:40 बजे नागपुर से उड़ान भरकर 10:25 बजे दिल्ली पहुंचती थी। फिलहाल कंपनी ने इस सेवा को शेड्यूल से हटा दिया है। हालांकि एअर इंडिया की एआई-465 दिल्ली-नागपुर और एआई-466 नागपुर-दिल्ली उड़ानें फिलहाल जारी रहेंगी।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के बयान पर सीएम फडणवीस का पलटवार, बोले - मुंगेरीलाल के हसीन सपने से अधिक कुछ नहीं
महंगे फ्यूल का असर : बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के चलते एअर इंडिया ने यह फैसला लिया है। एअर लाइंस कंपनियां लागत कम करने के लिए कम यात्री संख्या वाले और कम लाभ वाले रूट्स की उड़ानों में कटौती कर रही हैं।
यह भी पढ़े -रामझूला मर्सडीज हिट एंड रन केस में इंसाफ की लंबी रात, दो मौतें और न्याय की उम्मीद में तिल-तिल टूट रहा पीड़ित परिवार
सीमित विकल्प
इससे पहले एअर इंडिया मुंबई-नागपुर-मुंबई मार्ग पर संचालित अपनी चारों उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर चुकी है, वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो समेत कुल 16 उड़ानें पहले ही रद्द की जा चुकी थीं। अब यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
Created On :   24 May 2026 6:56 PM IST











