Nagpur News: एयर इंडिया एक्स. की नागपुर-बंगलुरु उड़ानें शुरू

एयर इंडिया एक्स. की नागपुर-बंगलुरु उड़ानें शुरू
यात्रियों को मिलेंगी बेहतर कनेक्टिवटी

Nagpur News एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार 1 दिसंबर से नागपुर से बंगलुरु के लिए दैनिक नई उड़ानें शुरू की हैं। इस सेवा से यात्रियों को देश के लगभग 30 घरेलू और 7 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक सुविधाजनक वन-स्टॉप कनेक्टिविटी मिलेगी। एयरलाइन अब नागपुर और बंगलुरु के बीच रोजाना दो-दो उड़ानें संचालित करेगी। पहली उड़ान नागपुर से सुबह 10 बजे रवाना हुई और दोपहर 12:05 बजे बंगलुरु पहुंची, जबकि बंगलुरु से पहली उड़ान सुबह 07:25 बजे हुई और 09:30 बजे नागपुर पहुंची। इस अवसर पर डॉ. बाबासाहब अांबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पहले यात्रियों को उत्सवपूर्ण बोर्डिंग पास दिए गए।

1 दिसंबर 2025 से लागू समय-सारिणी

प्रस्थान आगमन प्रस्थान समय आगमन समय आवृत्ति

नागपुर बंगलुरु 10:00 व 21:05 12:05 व 23:10 रोजाना 2 बार

बंगलुरु नागपुर 07:25 व 18:30 09:30 ; 20:35 रोजाना 2 बार

नागपुर-मुंबई विमान रद्द : कोहरे के कारण विमानों के परिचालन में देरी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। नागपुर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता जैसे शहरों के लिए उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। नागपुर-मुंबई उड़ान (6ई2739) रद्द कर दी गई। यह विमान दोपहर 1:20 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:50 बजे मुंबई पहुंचता है। उसी प्रकार सुबह 7:30 बजे की कोलकाता के विमान ने 2 घंटा देरी से उड़ान भरी। खबर िलखे जाने तक नागपुर-दिल्ली के विमान में 1 घंटा 10 मिनट की देरी दिखा रहा था।


Created On :   2 Dec 2025 12:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story