- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जीवन में आशा के रंग होना जरुरी है ,...
Nagpur News: जीवन में आशा के रंग होना जरुरी है , संगीत कार्यक्रम में आशा भोसले को किया याद

Nagpur News जीवन में आशा होनी चाहिए। निराशा जीवन को नीरस बना देती है। निराश मन-मस्तिष्क हो तो आशा भोसले के गीतों का आनंद लेना चाहिए। जीवन में ‘आशा के रंग’ होने चाहिए। ऐसी भावना ‘आशा के रंग’ कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने व्यक्त की।
संगीत सरिता व स्वर अलंकार परिवार की ओर से आशा भोसले की याद में गीत-संगीत का कार्यक्रम ‘आशा के रंग’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अरविंद कोसारकर, राजेश धकाते व विजय शेणमारे ने किया था। कार्यक्रम की शुरुआत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ इस प्रार्थना से हुई।
गायक कलाकार विमल पौनीकर, वैशाली हजारे, शीला शिंपी, आशीष नंदनवार, सत्यजीत नायक, संजय थोरात, डॉ. पुष्पलता नंदनवार, विजया शेणमारे, जयंतीलाल शर्मा, दिलीप पराते, वृंदा व भरत पालेवार, अशाेक सुगंध आदि ने एक से बढ़कर एक हिंदी व मराठी गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन खुशाली क्षीरसागर ने किया। तकनीकी सह्योग विनोद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।
Created On :   23 May 2026 6:33 PM IST













