Nagpur News: मनपा में कर्मचारी बीमा पर हंगामा, मनपा सहकारी बैंक का आरोप, बगैर जानकारी के अन्य बैंक को जिम्मेदारी

मनपा में कर्मचारी बीमा पर हंगामा, मनपा सहकारी बैंक का आरोप, बगैर जानकारी के अन्य बैंक को जिम्मेदारी
मनपा आयुक्त से बैंक को सहकारिता नियमों का पालन करने का निर्देश

Nagpur News महानगरपालिका प्रशासन से अधिकारियों और कर्मचारियों को बीमा देेने के लिए बैंक आफ महाराष्ट्र को जिम्मेदारी दी गई है। इस मामले में महानगरपालिका कर्मचारी सहकारी बैंक का आरोप है कि प्रशासन से कोई भी संपर्क नहीं किया गया। पिछले दो सालों में कर्मचारियों के निधन और दुर्घटना में 4 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया गया है। अब ऐसे में अन्य बैंक आफ महाराष्ट्र को बीमा योजना की जिम्मेदारी देने से मनपा सहकारी बैंक के खाताधारकों से खाता बंद कर दिया जाएंगा। बैंक के संचालक मंडल से मनपा आयुक्त डॉ विपिन से मिलकर न्याय देने की मांग की गई। मनपा अायुक्त डॉ विपिन ने संचालक मंडल को सहकारिता नियमों के आधार पर पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद ही प्रशासन से बीमा योजना में मनपा सहकारी बैंक को शामिल करने पर विचार होगा।

महानगरपालिका कर्मचारी सहकारी बैंक के संचालक मंडल ने महापौर नीता ठाकरे, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी और सत्ता पक्षनेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर समेत आयुक्त डॉ. विपीन को निवेदन सौंपा है। निवेदन में मनपा की कर्मचारी बीमा याेजना के लिए बैंक को प्राधिकृत करने की मांग की। महापौर समेत अन्य पदाधिकारियों ने चर्चा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन आयुक्त डॉ विपिन ने पहले बैंक में सहकार विभाग की नियमावली का कड़ाई से पालन और व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया है।

मनपा से सहकारी बैंक की अनदेखी : सन 2024-25 में आर्थिक वर्ष में योजना अंतर्गत 29 कर्मचारियों को 1 करोड़ 95 लाख रुपयों की सहायता दी है, जबकि साल 2025-26 में अब तक 23 खातेधारकांे को सहायता में 2 करोड़ 30 लाख रुपए का वितरण किया है, लेकिन मनपा प्रशासन से बगैर कोई जानकारी के बैक आफ महाराष्ट्र को बीमा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन ने इस मामले में हमारे बैंक से कोई संपर्क तक नहीं किया है। बैंक आफ महाराष्ट्र से अब तक कोई भी कर्मचारी को बीमा राशि का भुगतान तक नहीं किया गया है। गोविंद दावड़े, अध्यक्ष, महानगरपालिका कर्मचारी सहकारी बैंक


Created On :   22 May 2026 2:55 PM IST

Tags

Next Story