- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में 22 नवम्बर से पुस्तक...
Nagpur News: नागपुर में 22 नवम्बर से पुस्तक महोत्सव, 15 लाख किताबें बिक्री के लिए उपलब्ध

Nagpur News भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा शहर के रेशीमबाग मैदान में 22 से 30 नवंबर तक भव्य नागपुर पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. माधवी खोड़े चवरे ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों से उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़े -जीवन के गूढ़ प्रश्नों के उत्तर का बोध कराती, मन से मन का वार्तालाप है - संवाद, पुस्तक का लोकार्पण
विश्वविद्यालय के स्वायत्त शैक्षणिक विभाग, संचालित और संलग्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, रासेयो समन्वयक तथा ग्रंथपालों की हाल ही में आयोजित ऑनलाइन बैठक में कुलगुरु डॉ. चवरे ने कहा कि यह पुस्तक महोत्सव पठन संस्कृति को मजबूत करने का एक महत्त्वपूर्ण अवसर है।
बैठक की अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे ने की। इस दौरान राज्यपाल-नामित प्रबंधन परिषद सदस्य डॉ. समय बनसोड, डॉ. देवेंद्र भोंगाड़े, आंतरविद्याशाखीय अध्ययन विद्याशाखा अधिष्ठाता डॉ. राजश्री वैष्णव, ज्ञानस्रोत केंद्र संचालक डॉ. विजय खंडाल, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्कूल ऑफ लॉ के संचालक डॉ. रविशंकर मोर और डॉ. प्रकाश ईटनकर उपस्थित थे।
यह भी पढ़े -इंडियन जिमखाना संगठन के चुनाव में शरद दुरुगकर बने अध्यक्ष, बिपिन बोंडे निर्वाचित कोषाध्यक्ष
महोत्सव में 325 स्टॉल लगाए जाएंगे : बैठक में डॉ. समय बनसोड ने बताया कि महोत्सव में 325 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिन पर लगभग 15 लाख पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। देशभर के प्रमुख प्रकाशक इसमें भाग लेंगे। इसके साथ ही लिटरेचर फेस्टिवल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए विशेष कार्यशालाएँ भी आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे : महोत्सव के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य मंत्री और प्रसिद्ध साहित्यकार उपस्थित रहेंगे व संवाद सत्रों में भाग लेंगे।
Created On :   12 Nov 2025 12:21 PM IST













