- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दुनियाभर में भारतीय मूल के डॉक्टरों...
दुनियाभर में भारतीय मूल के डॉक्टरों की संस्था की ओर से न्यूज़लेटर का विमोचन, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मेहता हुए शामिल

Nagpur News. दुनियाभर में भारतीय मूल के डॉक्टरों की संस्था की ओर से उपराजधानी में न्यूज़लेटर का विमोचन किया गया। इस खास मौके पर संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश मेहता शामिल हुए। यूनाइटेड किंगडम स्थित Commonwealth Association of Health and Disability (COMHAD) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश मेहता ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की और सदस्यों के साथ संवाद किया।
अपने दौरे के दौरान उन्होंने कार्यकारिणी समिति की बैठक में भाग लिया और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी सहयोग, नवाचार तथा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. उदय बोधनकर (कार्यकारी निदेशक), डॉ. यशवंत पाटिल (तत्कालीन पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष), डॉ. विजय सुपले (कनाडा – अंतरराष्ट्रीय समन्वयक), डॉ. सोफिया आज़ाद, डॉ. जया शिलवलकर, डॉ. मीना देशमुख, डॉ. सुनील खापर्डे, डॉ. सुधीर मंगरुलकर तथा स्नेहल कश्यप उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मानद महासचिव डॉ. प्राजक्ता कडूसकर ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगठन के न्यूज़लेटर “Environmental Pollution Impacting Child Health and Neurodevelopment” का औपचारिक विमोचन रहा। इस प्रकाशन में शोध एवं समाज में समावेशिता, संवेदनशीलता और साक्ष्य-आधारित कार्यप्रणाली के महत्व को रेखांकित किया गया है।
न्यूज़लेटर का उद्देश्य जनजागरूकता बढ़ाना तथा बौद्धिक विविधता को स्वीकार करने वाला अधिक जागरूक समाज निर्मित करना है। इसमें विशेष रूप से बच्चों को पर्यावरणीय प्रदूषण से बचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मस्तिष्कीय विकास को स्वस्थ दिशा मिल सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने प्रधान संपादक डॉ. छाया प्रसाद एवं उनकी संपादकीय टीम को प्रकाशन हेतु किए गए समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी तथा सदस्यों से आगामी अंकों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। दौरे का समापन संवाद सत्र के साथ हुआ, जिसमें सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आगामी कार्यक्रमों एवं पहलों पर विस्तार से चर्चा की।
Created On :   20 Feb 2026 9:30 PM IST












