3 वाहनों के हादसे में 1 की मौत

1 killed in 3 vehicles accident
3 वाहनों के हादसे में 1 की मौत
हादसा 3 वाहनों के हादसे में 1 की मौत

डिजिटल डेस्क, जलगांव जामोद.  तहसील के जामोद से करमोडा रास्ते पर हनुमान मंदिर समिप दुपहिया, ऑटो एवं मालवाहक वाहन के बीच हुए तिहरे हादसे में दुपहिया सवार की मौत हुई। तो एक गंभीर रूप से घायल हुआ। यह घटना रविवार शाम के समय घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामोद से एक किमी दूरी पर महाकालेश्वर मंदिर समीप हस्तीमल चांडक के खेत समीप जामोद से टूनकी मार्ग पर शाम साढ़े चार बजे तेज रफ्तार वाहन ने दुपहिया क्रमांक एमएच २८ एडब्लु ३७१२ को जोरदार टक्कर मारी। जिसमें दुपहिया सवार जतन धरमसिंह जमरा (३०) निवासी डुक्करदरी की घटनास्थल पर ही मौत हुई, तो डिचऱ्या धरमसिंह जमरा (३०) निवासी डुक्करदरी यह घायल हुआ। उसे खामगांव यहां के सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसी तरह इस हादसे में एक गाय भी घायल हुई है। पिकअप का चालक फरार हुआ है। मामले की आगे की जांच जलगांव जामोद थानेदार दिनेश झांबरे के मार्गदर्शन में जामोद पुलिस चौकी के पीएसआई लक्ष्मण गव्हाले कर रहे है।
 

Created On :   14 March 2023 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story