सावन की झड़ी से गोंदिया के 11 मालगुजारी तालाब ओवरफ्लो

11 Malgujari ponds of Gondia overflow due to the storm of Sawan
सावन की झड़ी से गोंदिया के 11 मालगुजारी तालाब ओवरफ्लो
गोंदिया सावन की झड़ी से गोंदिया के 11 मालगुजारी तालाब ओवरफ्लो

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. जिले में मालगुजारी तालाबों की संख्या अधिक है। एक हजार से अधिक मामा तालाब व छोटे तालाब इन दिनों लबालब होकर 11 मालगुजारी तालाब ओवरफ्लो हुए है। यहां बता दें कि जिले में विगत दस दिनों से जारी कम-अधिक बारिश के चलते क्षेत्र के नदी, नाले उफान पर बह रहे हैं। अनेक स्थानों पर धान की खेती पानी में डूब चुकी है। जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। जुलाई माह के तीसरे सप्ताह तक जिले में 685.8 मिमी बारिश हो चुकी है। इस संबंध में गोंदिया के सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के फुलचूर, गंगाझरी, कवठा, मालीजुंगा, मुंडीपार, मेंढा, माेरगांव, माहुरकुडा, नांदलपार, पलसगांव सौंदड़ व सौंदड़ में स्थित 11 मालगुजारी तालाब 20 जुलाई को ही ओवरफ्लो हो चुके है। इतना ही नहीं तो जिले की सीमा क्षेत्र से बहने वाली छोटी नदियां व नाले भी उफान पर बह रहे हंै। जिस कारण नदी, नाले व छोटे तालाबों के किनारे से सटी धान की खेती पानी में डूब गई है। 

बारिश से ढहा मकान, महिला गंभीर घायल 

जिले में विगत 10 दिनों से लगातार बारिश होने से नमी के चलते कच्चे मकान की मिट्‌टी अब धीरे-धीरे खिसक रही हंै। इस बीच अर्जुनी मोरगांव में एक कच्चा मकान ढह जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जबकि उसके दोनों बच्चों को नागरिकों की सहायता से सुरक्षित रूप से घर से बाहर निकाला गया। घायल महिला का नाम अलका सुभाष सहारे होकर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना शनिवार, 23 जुलाई की रात 9 बजे के दौरान हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव निवासी शेवंता विठोबा सहारे नामक विधवा अपने बेटे सुभाष, बहू अलका व दो पोतों के साथ कच्चे मकान में रहती है। 23 जुलाई को शाम के दौरान तहसील में झमाझम बारिश हुई। भोजन करने के बाद सभी सो गए थे, तभी अचानक मकान की दीवार ढह गई। जिसके मलबे के नीचे अलका सहारे व अन्य सदस्य दब गए, जिसमें अलका को गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों की सहायता से महिला को बाहर निकालकर उसके दोनों बच्चों को भी सुरक्षित रूप से घर से बाहर निकाला गया। इस घटना में अल्का गंभीर रूप से घायल हो गई है। यदि घटना परिसरवासियों को निर्देश में नहीं आती तो शायद परिवार के अन्य सदस्य भी इस घटना की चपेट में आ जाते। घटना की जानकारी अर्जुनी मोरगांव तहसील प्रशासन को दे दी गई है। 
 

Created On :   25 July 2022 1:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story