गुजरात में महिला से 12 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी फरार

12 people gang rape of women in Gujarat Banaskantha district
गुजरात में महिला से 12 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी फरार
गुजरात में महिला से 12 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा जिले एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात प्रकाश में आई है। पालनपुर इलाके में 12 लोगों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। उप निरीक्षक वी आर पटेल ने बताया कि पालनपुर तालुका के एक गांव की निवासी 35 वर्षीय पीड़िता गढ़ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला सभी आरोपियों को जानती है, आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

 

घर से किया था किडनैप

पीड़ित महिला ने तीन बच्चों की मां है, उसका पति मुंबई में काम करता है। चार आरोपियों ने घर से उसे किडनैप कर लिया था। इसके बाद चाकू की नोंक पर पाटन जिले के एक गांव में ले जाकर उससे 12 लोगों ने दुष्कर्म किया। मौका पाकर किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से भागी और पुलिस को घटना के संबंध जानकारी दी। गुजरात में महिलाओं के खिलाफ होने वाली वारदात में तेजी से इजाफा हुआ है। 

 

इससे पहले भी एक 11 साल की मासूम की रेप कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हाल ही में दाहोद जिले में दो लड़कियों से गैंगरेप की घटना सामने आई थी। आरोपियों ने रेप के बाद एक लड़की की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों लड़कियां लिमडी थानांतर्गत एक गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने गई थी।  
 

Created On :   30 May 2018 6:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story