छात्राओं- महिलाओं की सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के लिए 14 लाख 70 हजार मंजूर

14 lakh 70,000 approved for self defense training to girl students and women
छात्राओं- महिलाओं की सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के लिए 14 लाख 70 हजार मंजूर
छात्राओं- महिलाओं की सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के लिए 14 लाख 70 हजार मंजूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने छात्राओं, गृहिणी, नौकरी पेशा और व्यवसाय करने वाली महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए 14 लाख 70 हजार रुपए देने की मंजूरी प्रदान की है। सरकार के स्कूली शिक्षा व खेल विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार स्वयंसिद्धा योजना के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण और महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से महिलाओं के सर्वांगिण विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का फैसला किया गया है।

इसके लिए साल 2018-19 के बजट में 21 लाख रुपए का प्रावधान किया गया था। जिसमें से राज्य सरकार ने 70 प्रतिशत निधि वितरित करने को मंजूरी प्रदान की है। राज्य के खेल व युवक सेवा आयुक्त के माध्यम से यह निधि खर्च की जाएगी। सरकार का कहना है कि राज्य खेल नीति 2001 के तहत खेल द्वारा सुदृढ़ता कार्यक्रम के साथ आत्मरक्षा समय की जरूरत बन गई है। इसके मद्देनजर छात्राओं और महिलाओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाने के लिए यह योजना लागू की गई है। 
 

Created On :   8 Nov 2018 12:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story