- IPL 2021: शाहबाज ने पलट दी बाजी, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स को हराया
- जम्मू-कश्मीर : इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर का कारिंदा आकिब बशीर गिरफ्तार
- महाराष्ट्र में 24 घंटे में 58,952 नए कोरोना संक्रमित मिले, 278 की मौत हुई
- मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,720 नए मामले, 51 मरीजों की जान गई
15 नहीं अब निगम के 16 जोन कार्यालय होंगे - आठ नम्बर को दो भागों में करने की तैयारी

डिजिटल डेस्क जबलपुर । कांग्रेस की सरकार जब रही तो शहर के 79 वार्डों की संख्या को बढ़ाकर 82 किया गया था, इस प्रकार शहर में तीन वार्ड बढ़ाए गए थे हालाँकि अभी यह निर्णय अमल में नहीं आया है, जबकि अब भाजपा की सरकार है और वार्ड की जगह अब सीधे जोन को ही बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत भानतलैया जोन कार्यालय को दो हिस्सों में बाँटने का निर्णय लिया गया है जिसमें 5 वार्ड भानतलैया जोन में होंगे और 5 वार्ड नए जोन में होंगे। अगले एक सप्ताह में यह निर्णय अमल में आ जाएगा। बताया जाता है कि 8 नम्बर जोन यानी भानतलैया में 10 वार्ड शामिल हैं जिनकी आबादी बेहद ज्यादा है और यहाँ निगम की हो या शासन की हर योजनाओं का पालन कराने में परेशानी होती है। यही समस्या कर वसूली में भी होती है। इन समस्याओं को हल करने के िलए नगर निगम ने जोन को ही दो हिस्सों में बाँटने का निर्णय लिया है और उसकी पूरी तैयारी हो गई है। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला भी कर दिया गया है और उन्हें जोन की जगह वार्ड दिए गए हैं जिससे यह साफ हो गया है कि निगम ने जोन की तैयारी अंतिम स्तर पर ला दी है।
जोन 8 भानतलैया में होंगे ये वार्ड
वर्तमान में जो जोन 8 भानतलैया है उसमें 5 वार्ड होंगे जिनमें रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड, शहीद अशफाक उल्ला वार्ड, अब्दुल कलाम आजाद वार्ड, हनुमानताल और खेरमाई वार्ड शामिल होंगे। इन सभी वार्डों का कुल ऐरिया करीब 1.3323 वर्ग किलोमीटर का होगा।
प्रस्तावित नए जोन में होंगे ये वार्ड
प्रस्तावित किए गए नए जोन में भी 5 ही वार्ड होंगे जिनमें संजय गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, ठक्कर ग्राम, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और शीतलामाई वार्ड शामिल हैं। हालाँकि अब इस जोन का कुल क्षेत्रफल बढ़ जाएगा, क्योंकि इसका कुल क्षेत्रफल करीब 2.1986 वर्ग किलोमीटर होगा।